बढ़ती चोरियों की घटना को लेकर रामगढ़ कस्बा बंद:ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर 15 जनवरी तक का दिया अल्टीमेटम

जैसलमेर के रामगढ़ कस्बे में बढ़ती चोरियों की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को रामगढ़ कस्बा बंद रहा। लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखकर चोरियों के विरोध में धरना -प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पटवारी को ज्ञापन देकर बढ़ती चोरियों की घटनाओं की रोकथाम को लेकर साथ ही चोरियों का खुलासा करने की मांग की। प्रशासन ने 15 जनवरी तक का समय दिया जिससे ग्रामीण माने। हालांकि बाजार बंद रहे। ग्रामीणों का आरोप है 5 बड़ी चोरियों के बाद पुलिस ने रात्री गश्त बढ़ाई है। ग्रामीणों ने 15 जनवरी तक का समय दिया है, अगर समय रहते चोरियों की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। कस्बा बंद रखकर ज्ञापन दिया गौरतलब है कि जनवरी महीने में रामगढ़ कस्बे में 5 घरों में चोरी की घटनाएं हो गई जिसमें करीब 30 लाख रुपए से भी ज्यादा का माल और पैसा चोर चुरा ले गए। जिसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और ग्रामीणों ने रामगढ़ कस्बे में बंद का आयोजन कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस की रात्रि गश्त भी चोरी की घटनाओं के बाद शुरू हुई है। उससे पहले रात्रि गश्त भी नहीं हो रही थी। जिसको लेकर चोरी की घटनाएं बढ़ गई। अगर समय रहते इसपर रोकथाम नहीं लगी तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। 30 लाख से भी ज्यादा की चोरी गौरतलब है कि रामगढ़ कस्बे के बजरंग मोहल्ले के चार मकानों में ताले टूटे थे, जिसमें चोर हजारों की नगदी व अन्य सामान चुरा कर ले गए। इसके बाद सुथार मोहल्ले में चोरी में 30 लाख के गहने और रुपए चोर ले गए। कस्बे में हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया और चोरों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों का कहना है नहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोग निवास कर रहे हैं, जिनके बारे में जानकारी रखना जरूरी है। पहले भी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन एक दो मामलों को छोड़कर उन वारदातों की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। 30 लाख के गहने और 70 हजार नकद चोरी:रामगढ़ कस्बे के सुथार मोहल्ले में हुई चोरी, परिवार पुणे में रहता है एक ही रात में 3 घरों में चोरी:घरों से ले गए 70 हजार से ज्यादा रुपए, बच्चे की गुल्लक से भी 15 हजार किए पार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *