किचन गार्डन में उगाई सब्जियों से बच्चों के लिए बनता है भोजन

शशि शेखर | बरवाडीह छेचा पंचायत के होरिलॉग में पीएम श्री उत्क्रमित मिडिल स्कूल में बच्चों को प्राइवेट स्कूल से बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। प्राचार्य नंनदेव राम ने विद्यालय की प्रबंधन समिति और शिक्षा कर्मियों के सहयोग से एक दशक में स्कूल की पहचान राज्य के चुनिदा सरकारी विद्यालय में स्थापित कराई है। यहां लगभग 400 नामांकित बच्चों के लिए पर्याप्त शिक्षक और संसाधन उपलब्ध है, जो शायद ही जिले भर के किसी सरकारी विद्यालय में देखने को मिले। यहां बच्चों को एमडीएम में पौष्टिक भोजन देने के लिए माता समिति की सदस्य किचन गार्डन में हरी सब्जियां उगाती हैं। वहीं स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय है। दिव्यांग बच्चों के लिए भी शौचालय की अलग व्यवस्था है। खेल मैदान, खेल सामग्री, पेयजल का प्रबंध, बिजली, पुस्तकालय, कम्प्यूटर क्लास समेत सभी अत्यधिक सुविधा उपलब्ध हैं। स्कूल परिसर में घुसते ही लोग यहां की व्यवस्था की सराहना करते हैं। विद्यालय की बेहतर शिक्षा व्यवस्था और कार्य प्रणाली को लेकर अब तक जिला से लेकर राज्य स्तर तक कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इस विद्यालय को राज्यपाल, मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मान किया जा चुका है। विद्यालय को 2023 में पीएम श्री विद्यालय के रूप में चुना गया है। जिला से लेकर राज्य स्तर तक मिला सम्मान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *