रांची में आज तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, हीट वेव का भी अलर्ट

राजधानी रांची में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 12 मई को राज्य के दक्षिणी औैर मध्य क्षेत्रों के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। हालांकि, राज्य के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा में हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी और गर्जन के साथ तेज हवा चलने व कुछ क्षेत्रों में हीट वेव चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। हीट वेव के बाद मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। 15 मई से बारिश की संभावना है। 17 मई तक रांची सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इधर, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश रांची के मांडर में 12.8 एमएम दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पाकुड़, गोड्डा औैर सरायकेला का दर्ज किया गया। झारखंड में समय से पहले मानसून कर सकता है प्रवेश झारखंड में इस बार समय से पहले मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने केरल में भी समय से पहले 27 मई को ही मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है। ऐसे में इस बार मानसून पूरे देश में समय से पहले पहुंचेगा। झारखंड में भी 15 जून की संभावित तिथि से पहले मानसून का प्रवेश हो सकता है। क्योंकि, केरल में मानसून के प्रवेश के 15 दिनों के अंदर मानसून पहुंच जाता है। ऐसे में 10 जून के बाद झारखंड में मानसून आ सकता है। 20 जून तक पूरे राज्य को कवर कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार भी झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *