बालोतरा जिले की पुलिस ने दो युवकों और युवती किडनैप, मारपीट, लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटें रुपए और सामान बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घटना में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बालोतरा जिले के गिड़ा सांईयों की ढाणी परेऊ निवासी रमेश कुमार पुत्र महिपाल ने थाने में एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि मैं व मांगीलाल दुकान का सामान लेने के लिए मेरी स्कार्पियो गाड़ी लेकर बालोतरा जा रहे थे। बीच में पाटौदी से हमारी परिचित महिला हमारे साथ गाड़ी में बैठी। हम नागाणाराय होटल के सामने पहुंचे तो वहां पर गौतम सहित 8-10 लोगों ने मेरे गाड़ी के आड़े एक पिकअप व एक बोलेरो गाडी देकर रुकवाकर हमारा किडनैप कर लिया। कालुड़ी ले जाकर हमारे साथ मारपीट की, फिर सिणधरी हल्का सारणों का तला गांव में रमेश कुमार के घर पर बंधक बनाकर मारपीट की। मांगीलाल ने अंगुठी, कैश रुपए व गाड़ी की चाबी लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। एसपी हरि शंकर ने बताया कि नागाणाराय होटल के पास दो युवकों व एक युवती का किडनैप कर स्कार्पियों लूटने की सूचना पर गंभीरता से लेते हुए टीमें बनाई गई। टीमों ने आपसी समन्वय, परंपरागत पुलिसिंग, तकनीकी और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किडनैप हुए दो युवकों व एक युवती को होंडू सिणधरी से बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। पुलिस टीमों ने चार आरोपी भुराराम पुत्र नगाराम, रमेश पुत्र भुराराम, मानाराम पुत्र ईशराराम व जसाराम पुत्र ईशराराम सभी निवासी सारणों का तला होडू सिणधरी को डिटेन किया। पूछताछ के बाद चारो ंको गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से उपयुक्त में ली गाडी, लूटी गई अंगुठी, कैश रुपए बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। वहीं अन्य शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में पचपदरा थानाधिकारी अमराराम खोखर, सिणधरी थानाधिकारी सुरेश सारण, बायतु थानाधिकारी भंवरलाल, डीसीआरबी कांस्टेबल मोहनलाल शामिल रहें।


