सिटी रिपोर्टर | बोकारो बारी-कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित किड्जी प्री-स्कूल में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरूआत हुई। इस अवसर पर बच्चों के स्वागत के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रंजना सिंह ने कहा कि एक अच्छी शुरुआत आधा काम पूरा कर देती है। बच्चों के मन में जोश, आत्मविश्वास और अपनापन भरने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन बच्चों का स्वागत फूलों की वर्षा से किया गया तथा एक विशेष रैंप वॉक के माध्यम से बच्चों को उनकी कक्षाओं तक ले जाया गया, ताकि वे स्वयं को खास और आत्मविश्वास से भरा महसूस कर सकें। प्राचार्या ने कहा कि छोटी-छोटी खुशियों से ही बच्चों के मन में बड़े सपने जन्म लेते हैं। आज का यह रंगारंग कार्यक्रम बच्चों के बचपन की यादों में एक यादगार पल के रूप में दर्ज हो गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिकाएं तुलसी, प्रीति, स्वीटी, सुगंधा, दिव्या, किरण व मैनेजर नमिता श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


