बोकारो | स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की चार सदस्यीय टीम ने महासचिव शशि भूषण ओझा मुकुल के नेतृत्व में बुधवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद बुधु भगत तथा उनके परिजनों के सम्मान में एक विशेष अभियान के तहत रांची जिला के चान्हो सीलागाई गांव स्थित उनके जन्मस्थल से पवित्र मिट्टी एकत्रित की गई। इसी स्थल से उनके दोनों पुत्र शहीद गिरिधर एवं शहीद हलधर तथा दोनों पुत्रियां शहीद रुनिया एवं झुनिया के नाम पर भी पवित्र मिट्टी संग्रह की गई। यह पवित्र मिट्टी वीर बुधु भगत के वंशज बिंदेश्वर भगत एवं रामदेनी भगत द्वारा टीम को ससम्मान प्रदान की गई।


