किड्स वर्ल्ड स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

भास्कर न्यूज | रामगढ़ शहर के बाजार टांड़ स्थित किड्स वर्ल्ड हाई स्कूल में नववर्ष उत्सव पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए संस्थापक भीम प्रसाद, निदेशक आनंद कुशवाहा, प्रशासक अविनाश कुमार और प्राचार्या नेहा कुमारी ने बच्चों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने का आह्वान किया। जिससे नये वर्ष में वे अपने क्लास में बेहतर रिजल्ट कर सकें। संबोधन के बाद छोटे-छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस के दौरान शांता क्लॉज सहित अन्य वेशभूषा पर आधारित अपने कला का बेहतरीन ढंग से प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह के दौरान बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वहीं तरह-तरह के स्वादिष्ट खान-पान के व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये। जिसका भी बच्चों ने लुत्फ उठाया। समारोह के आयोजन के मौके पर शिक्षिका तान्या गुप्ता, अर्चना साहनी, पूजा अग्रवाल, राजश्री पांडेय, प्रगति, ज्योति, शिक्षक रमेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, प्रियंका बनर्जी, रिया, कोमल, इशिका, निधि, पूजा, वर्षा, काजल, दीपिका, शोभा, सरोज सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सफल योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *