किनारे रखी लकड़ी में फिसल कुएं में गिरी नाबालिग, मौत

भास्कर न्यूज | रामानुजनगर ग्राम दवना पतरापाली में मंगलवार को एक 16 साल की नाबालिग लड़की की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह घर के लिए पीने का पानी भरने गई थी। बारिश के कारण कुएं के किनारे लगी लकड़ी पर काई जम गई थी। फिसलकर वह सीधे कुएं में गिर गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थिति समझते ही डीडीआरएफ को सूचना दी गई। टीम तुरंत पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रामानुजनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका गांव की रहने वाली थी। वह घर के कामों में परिजन की मदद करती थी। गांव में अब भी सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था नहीं है। लोग कुएं से पानी भरते हैं। हादसे के बाद गांव में मातम है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित जल स्रोत और कुएं के चारों ओर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *