अंबिकापुर | सरगुजा जिले के अनुसूचित जनजाति के मेधावी बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब सैनिक स्कूल में पढ़ने की चाहत रखने वाले बच्चों को फीस की चिंता नहीं करनी होगी। जिला प्रशासन ने इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला लिया है। यह मदद केवल सरगुजा जिले के बच्चों को मिलेगी।


