बैकुंठपुर | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग रविवार को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंच रही हैं। वे शाम को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता करेंगी। इससे पहले कांग्रेस की एक अहम बैठक होगी। इसमें संगठन के अलग-अलग स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।


