किन्नर अखाड़ा ने जबरन धर्मान्तरण का लगाया आरोप:हिंदू संस्कारों में जन्म होने के बाद अंतिम संस्कार में इस्लामिक तरीके अपनाने पर आपत्ति

जयपुर में धर्मांतरण से जुड़ा एक अलग विवाद सामने आया है। किन्नर अखाड़ा ने किन्नर समुदाय के लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और तथाकथित “किन्नर जिहाद” से जुड़े आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर किन्नर अखाड़ा ने प्रेसवार्ता कर कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई है। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास महाराज ने बताया कि लंबे समय से कुछ हिजड़ा/किन्नर गिरोहों की गतिविधियों को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि सनातनी किन्नरों पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कई मामलों में जन्म हिंदू संस्कारों में होने के बावजूद अंतिम संस्कार इस्लामिक तरीकों से किए जा रहे हैं, जिसे लेकर सनातनी किन्नर समुदाय में नाराजगी है।
ऋषि अजय दास महाराज ने बताया- दुआ–बद्रुवा के नाम पर अवैध वसूली, सनातनी समाज से एकत्र धन के दुरुपयोग और कुछ मुस्लिम हिजड़ों की ओर से हिंदू त्योहारों पर अधिकार जताने जैसे मुद्दे भी सामने आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *