जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्र खुईयाला में मेडिकल डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित एक क्लिनिक को सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर मौके से एक झोलाछाप को पकड़ा, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। CMHO डॉ. पालीवाल ने बताया कि- जांच के दौरान फिरोजपुर निवासी विक्रम सिंह वहां मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया। जब टीम ने उससे डिग्री या वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। हमने क्लिनिक सील कर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। लैब मशीनें और उपकरण जब्त कार्यवाही के दौरान टीम ने क्लिनिक से भारी मात्रा में अवैध रूप से प्रयुक्त किए जा रहे चिकित्सा उपकरण और प्रयोगशाला की सीबीसी (CBC) मशीन सहित अन्य सामग्री जब्त की है। चिकित्सा विभाग ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और इलाज करवा रहे मरीजों के बयान भी दर्ज किए हैं। दस्तावेज नहीं दिखा पाया झोलाछाप CMHO डॉ. पालीवाल ने बताया कि विभाग को खुईयाला में अवैध क्लिनिक संचालन की शिकायत मिली थी। इस पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सम) डॉ. खींवराज सिंह, खुईयाला प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह, दिनेश और हीरालाल की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान फिरोजपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र काला सिंह वहां मरीजों का उपचार करते हुए पाया गया। जब टीम ने उससे चिकित्सकीय कार्य से संबंधित डिग्री या वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। लैब मशीनें और उपकरण जब्त कार्यवाही के दौरान टीम ने क्लिनिक से भारी मात्रा में अवैध रूप से प्रयुक्त किए जा रहे चिकित्सा उपकरण और प्रयोगशाला की सीबीसी (CBC) मशीन सहित अन्य सामग्री जब्त की है। चिकित्सा विभाग ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और इलाज करवा रहे मरीजों के बयान भी दर्ज किए हैं। दर्ज कराई FIR डॉ. पालीवाल ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने आरोपी विक्रम सिंह के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है और उसे अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग की इस सख्त कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है।


