किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का भाजपा पर निशाना:कहा- जिले में विकास की क्रांति आई, भाजपा इसे पचा नहीं पा रही

किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने रिकांगपिओ में एक प्रेस वार्ता कर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का बचाव किया। उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए मंत्री के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया। उमेश नेगी ने कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी एक लोकप्रिय नेता हैं और प्रदेश सरकार के सामने मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के अच्छे कार्यों को देखकर भाजपा बौखला गई है और इसी हताशा में उन पर लांछन लगाए जा रहे हैं। बागवानों को सीधा लाभ मिला नेगी ने मंत्री के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि राजस्व विभाग में कई प्रक्रियाओं को डिजिटलाइज किया गया है। बागवानी क्षेत्र में, सेब को किलो के हिसाब से बेचने की नीति और यूनिवर्सल कार्टन नीति लागू होने से बागवानों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने दावा किया कि किन्नौर जिले में विकास की क्रांति आई है, जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उनके नेता अब निजी जिंदगी पर भी राजनीति कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अनाप-शनाप बयानबाजी करके भाजपा नेता केवल अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं। उमेश नेगी ने विश्वास जताया कि जिस तरह मंत्री नेगी ने प्रदेश और किन्नौर जिले का विकास किया है, उससे वह 2027 के चुनावों में और अधिक अंतर से जीत हासिल करेंगे। इस प्रेस वार्ता में डॉ. सूर्या बोरस (टीएसी सदस्य), हितेश नेगी (जिप सदस्य), प्रेम कुमार नेगी (कांग्रेस पूह मंडल अध्यक्ष), प्रीतम नेगी (कांग्रेस कल्पा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष), वीर सिंह नेगी (कांग्रेस निचार मंडल अध्यक्ष), अनिल नेगी, वासु भूषण नेगी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *