किन्नौर में मॉक ड्रिल की तैयारी:सीएम ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश, अफवाहों से बचने की अपील

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर किन्नौर में मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने और सतर्क रहने के निर्देश दिए। पंचायतों को पहले दी जाएगी जानकारी किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार से तिथि की जानकारी मिलते ही जिले में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसकी सूचना मीडिया के माध्यम से सभी पंचायतों और जनता को पहले ही दे दी जाएगी। अफवाहों से दूर रहने की अपील उपायुक्त ने जनता से सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों और भ्रामक अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जानकारी की सत्यता के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनता को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *