मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा गौरी मेमोरियल स्टोन क्लीनिक

भास्कर न्यूज। हजारीबाग बुढ़वा महादेव चौक स्थित गौरी मेमोरियल स्टोन क्लीनिक एवं डॉ. ओम प्रकाश आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। डॉ. ओम प्रकाश हजारीबाग के सबसे अनुभवी सर्जन के रूप में जाने जाते हैं। यहां पर हजारीबाग के साथ-साथ चतरा, कोडरमा, रामगढ़ गिरिडीह सहित अन्य जिलों के बड़ी संख्या में पेट संबंधित बीमारी, किडनी स्टोन, पेट दर्द, जीबी स्टोन, हाइड्रोसील, अपेंडिक्स, हर्निया, पाइल्स, बच्चेदानी सहित अन्य बीमारियों के मरीज सफल इलाज करा कर पूरी तरह से संतुष्ट हुए है। क्लीनिक में लैप्रोस्कोपिक द्वारा भी सर्जरी किया जाता है। डॉ. ओम प्रकाश पिछले 35 वर्षों से हजारों की संख्या में सफल इलाज व ऑपरेशन कर एक नया कीर्तिमान हासिल किए हुए है। डॉ. ओम प्रकाश के विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र डॉ. रवि प्रकाश बेहतर इलाज करते हुए एक नया कदम उठाया है। उन्होंने बताया की गौरी मेमोरियल क्लीनिक के द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उसी के कड़ी में 18 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, ब्लॉक मोड बगोदर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द हजारीबाग के आसपास के क्षेत्रों में भी निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा । इस चिकित्सा शिविर में लोगों को निशुल्क जांच, उचित परामर्श एवं निशुल्क दवा उपलब्ध कराया जाता है। हजारीबाग | भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने सीजफायर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि आज पाकिस्तान के अनुरोध, पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सीज फायर की अपील की गई। जिसे प्रधान मंत्री ने तत्काल कुछ शर्तों पर मान लिया है। कहा भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता है। पीछे जितने भी युद्ध हो रहे है जिसमें रूस यूक्रेन, इसराइल फिलिस्तीन युद्ध रोकने की अपील भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करते आ रहे हैं। भारत द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि आगे अगर पाकिस्तान द्वारा भारत में आतंकवादी गतिविधि जारी रखी फिर इसी तरह से हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *