किरवई के बाद अब धोबनी में पांच दिवसीय योग शिविर

भास्कर न्यूज | हतबंध ग्राम किरवई में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन आयुष आरोग्य मंदिर दामाखेड़ा के तत्वाधान में किया गया, जो अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इस शिविर का समापन होने के बाद अब ग्राम धोबनी में एक नया पांच दिवसीय योग शिविर आयोजित किया जाएगा, जो 5 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस योग शिविर का आयोजन आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक पुरुषोत्तम निषाद द्वारा ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ योग अभ्यास कराया जा रहा है। योग में प्रतिदिन ताड़ासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, जानू सीरासन, धनुरासन, सर्वांगासन, हलासन के अलावा भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाती प्राणायाम, अनुलोम विलोम, उज्जाई, और मेडिटेशन आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग विद्या और प्राणायाम कोई नई विधा नहीं है और यह बाह्य और आंतरिक अंगों को स्वस्थ रखने का एक अद्भुत तरीका है। आदिकाल से हमारे ऋषि-मुनि इस विद्या को अपनाते आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *