जांजगीर| शहर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित रविदास नगर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रविदास समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संत रविदास की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन और आरती की गई। जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सोनवानी, वीरेंद्र उग्रे, भूपेंद्र रोहिदास, अमर मिरी, लोकेश सोनवानी, हरीश मिरी, भोला सोनवानी, डिकेश्वर रोहिदास, राजेश्वर रोहिदास, शिव रोहिदास, हरि सोनवानी, संजय उग्रे, अशोक सोनवानी, विजय रोहिदास, अजय रोहिदास, अरविंद रोहिदास, अश्विनी रोहिदास, देवराज, संगीता सोनवानी व अन्य मौजूद रहे।


