भीलवाड़ा की प्रतापनगर थाना पुलिस ने ट्रक को खुर्द-बुर्द कर अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डिफॉल्टर वाहनों को किराए पर लेकर न केवल उन्हें गायब कर देते थे, बल्कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी में भी इस्तेमाल करते थे। यह था मामला प्रतापनगर सीआई राजपालसिंह ने बताया कि 29 जुलाई को जाटों का खेड़ा निवासी बद्रीलाल वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि उसका ट्रक आरोपी संपत सिंह, बालू सिंह, सरफराज उर्फ शेरू, फरजन और गोवर्धन ने मिलकर किरायानामा और अमानत के रूप में इकरारनामा लिखवाकर अपने कब्जे में ले लिया।किराया मांगने पर आरोपियों ने धमकाया। इनको किया गिरफ्तार इस रिपोर्ट पर पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलजार नगर निवासी मोहम्मद सरफराज (41) उर्फ शेरू और गायत्रीनगर मालोला रोड निवासी गोवर्धन शर्मा ( 50 )को गिरफ्तार कर लिया। संपत सिंह, बालू सिंह और फरजन की तलाश जारी है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सुनील, कॉन्स्टेबल राकेश ओर प्रकाश शामिल रहे।


