उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में एक किराना दुकान में हुई चोरी का सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। चोरी की गई नकदी और किराना सामान भी बरामद कर लिया गया है। यह पूरी घटना 3 जनवरी की रात की है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वहां से करीब चार हजार रुपए नकद, दो बोरी चावल और किराने का अन्य सामान पार कर दिया था। दुकान के मालिक संतोष तिवारी ने इस चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। गांव के ही दो युवक निकले चोर चोरी की खबर मिलते ही घुनघुटी और पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को गांव के ही दो युवकों, संतोष विश्वकर्मा और रामलाल पर शक हुआ। पुलिस ने जब उन्हें हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने चोरी की बात मान ली। एसडीओपी शिवचरण बोहित ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


