चूरू के रामसरा गांव में एक किराना दुकान से चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक मास्कधारी चोर को दुकान में प्रवेश करते हुए देखा गया है। पीड़ित संजय कुमार जांगिड़ की दुकान से चोर ने 20 हजार रुपए की नकदी चुराई है। पीड़ित ने शनिवार को मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि 12 फरवरी अज्ञात चोर ने रात करीब 2:12 बजे दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान में किराने का सामान के साथ-साथ आटा चक्की भी स्थापित है। चोर ने दुकान के कैश काउंटर में रखी नकदी पर हाथ साफ किया। पीड़ित संजय कुमार जांगिड़ ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फुटेज में चोर का चेहरा मास्क से ढका हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है।


