किशनगंज में क​िर्मयों ने पेयजल परिसंपत्तियों की साफ-सफाई की

किशनगंज | प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के तालाब, ट्यूबवैल, हैंडपंप एवं अन्य जलाशयों की साफ-सफाई करवा कर प्लास्टिक कचरा एकत्र करवाया गया। बीडीओ हर्ष कुमार महावर ने बताया कि गांवों को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। तालाब, ट्यूबवैल, हैंडपंप एवं अन्य जलाशयों पर ग्रामीणों के सहयोग से साफ-सफाई करवाई गई। साथ ही प्लास्टिक कचरा एकत्रित करवाया गया। जिसमें जल ग्रहण, मनरेगा, जल संसाधन एवं जलदाय विभाग की भागीदारी रही। इस दौरान सहायक अभियंता धीरेंद्र मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी नवलकिशोर मीणा, सहायक विकास अधिकारी गजनलाल वर्मा, विश्वनाथ नागर, ब्लॉक कोर्डिनेटर पुरुषोत्तम शर्मा, बनवारी पंकज आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *