मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन आज

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाना निर्धारित है। एसडीएम कार्यालय में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व एसडीएम राकेश कुमार रावत की मौजूदगी में शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे बैठक आयोजित की गई है। एसडीएम राकेश रावत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों के विशेष ग्रहण पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहित सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई है। जिसको लेकर विधायक डॉ. ललित मीणा व भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *