बारां जिले के किशनगंज थाना परिसर के सामने स्थित माताजी मंदिर में चोरी की घटना ने क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। गुरुवार रात अज्ञात चोर मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घटना के बाद विधायक का गुस्सा फूटा चोरी की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा मौके पर पहुंचे और उन्होंने मंदिर व घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही और अवैध गतिविधियों पर शिकायतें कीं। ग्रामीणों की बात सुनकर विधायक का गुस्सा भड़क उठा। एएसपी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक ललित मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी से फोन पर नाराज़गी जताते सुने जा सकते हैं। वीडियो में विधायक आरोप लगाया कि किशनगंज में पुलिसकर्मी खुलेआम वसूली कर रहे हैं। बजरी ट्रॉलियों से पैसे लिए जाते हैं। कस्बे में जुआ-सट्टा पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। उन्होंने कहा कि थाने के सामने मंदिर में चोरी होना पुलिस की सबसे बड़ी नाकामी है। धरने की चेतावनी विधायक मीणा ने एएसपी को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए धरने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो मैं खुद लोगों के साथ धरने पर बैठूंगा।


