किशनगढ़बास में विराट हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को:तैयारियों को लेकर हुई बैठक, ध्वज यात्रा के साथ होगी शुरुआत

किशनगढ़बास में आगामी 8 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार दोपहर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कस्बे के संत कंवर राम हरि मंदिर, मेन मार्केट में हुई, जिसमें सर्व समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। ध्वज यात्रा और वाहन रैली निकलेगी बैठक में बताया गया कि सम्मेलन के दिन कस्बे के प्रमुख मंदिरों से महिलाओं द्वारा ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, पुरुष वर्ग ढोल-बाजों के साथ वाहन रैली निकालेगा। ये यात्राएं विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दशहरा मैदान, अलवर रोड पहुंचेंगी, जहां विराट हिंदू सम्मेलन का मुख्य आयोजन होगा। बैठक के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने इस आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। ये रहे मौजूद इस बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष मदनलाल गुप्ता (तीतरका वाले) ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेलाल गुप्ता, प्रेमचंद सोनी, सूरजभान बंजारा और धीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुंजीलाल अग्रवाल, सचिव जयपाल यादव, तथा प्रचार मंत्री मानसिंह यादव सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इनके अलावा, रिंकेश गुप्ता, सतीश महावर, अनिल खुराना, हीरालाल यादव, सुरेश चंद और विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *