किशनगढ़ में अजमेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष चयन पर चर्चा:हजारों कार्यकर्ता जुटे, केंद्रीय पर्यवेक्षक ने की मुलाकात

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर ने सोमवार को किशनगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, वकीलों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। किशनगढ़ के जयपुर-किशनगढ़ हाईवे स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक में देहात कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता जुटे। बैठक में विधायक विकास चौधरी, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। केंद्रीय पर्यवेक्षक दल ने मार्बल एसोसिएशन सभागार में क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन को मजबूत करने और नए जिला नेतृत्व के चयन को लेकर अपने विचार साझा किए। इसके बाद दल ने होटल रॉयल हेरिटेज में देहात क्षेत्र के वकीलों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। रायशुमारी के बाद केंद्रीय दल ने सुरसुरा में तेजाजी मंदिर और सलेमाबाद में श्रीजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर, करणपुर विधायक रूपेंद्र पाल सिंह कुन्नर, नीमकाथाना के पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, विधायक विकास चौधरी, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, विधायक महेंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, सत्यनारायण बटेश्वर सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और आगामी निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई। किशनगढ़ में हुई इस रायशुमारी से स्पष्ट है कि कांग्रेस अब देहात संगठन में नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसमें किशनगढ़ अपनी अहम भूमिका अदा करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *