जालंधर| श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की पहली वर्षगांठ चार जनवरी को मनाई जाएगी। सभा के सदस्यों ने बताया गया कि चार जनवरी को किशनपुरा में भव्य हरिनाम संकीर्तन धर्म सभा का आयोजन होगा। इसके बाद शाम को किला मोहल्ला में संकीर्तन के साथ-साथ ठाकुर जी को छप्पन भोग निवेदन कर केक सेरेमनी कर उत्सव मनाया जाएगा। मंडल के महामंत्री कुलदीप मेहता ने बताया कि श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल का मुख्य उद्देश्य घर-घर में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना है।


