जशपुरनगर| बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 फरवरी की रात 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा मुख्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने बताया िक पीड़िता नाटक देखने गांव गई थी। देर रात घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे। अगले दिन 17 फरवरी की रात वह बिजली सब स्टेशन के पास सड़क किनारे बेहोश हालत में मिली। ग्रामीणों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान पीड़िता ने मां को घटना बताई िक नाटक के बाद पैदल लौटते समय दो युवकों ने घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और जंगल ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना पत्थलगांव में मामला दर्ज किया गया। जांच में पुलिस ने संदिग्ध बाइक के मालिक सत्यप्रकाश यादव को पकड़ा। सख्त पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और साथियों का नाम लिया।


