अमृतसर | निष्काम सेवा ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष किशोर रैना को समाज के प्रति उच्चस्तरीय सेवाएं निभाने के उपलक्ष्य में शहीद मदन लाल ढींगरा कॉम्पलेक्स अमृतसर के कम्युनिटी हॉल में स्वराज ग्रोवर ने सनातन गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वराज ग्रोवर ने कहा कि किशोर रैना लगातार बिना किसी स्वार्थ के हर वर्ग के उत्थान के लिए समाज की दिन-रात सेवा में जुटे हैं और इनकी संस्था ने आज तक सैकड़ों रक्तदान कैंप लगाकर बहुत सारे लोगों की जानें बचाई हैं । इस अवसर पर नूरीन महाजन, अंकुर अरोरा, विक्रम दन्दोना, सोनू जोली को भी सनातन परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया।


