जलियांवाला बाग शहीद परिवार समिति ने 2 कूलर, कापी-किताबें और ड्रेस बांटी

भास्कर न्यूज | अमृतसर जलियांवाला बाग शहीद परिवार समिति ने समाज सेवा के तहत बीके डीएवी स्कूल के बच्चों को 2 कूलर, 50 बच्चों के लिए कापी-किताबें और यूनिफार्म भेंट किए। यह सेवा कार्य समिति के प्रधान महेश बहल के निर्देश पर महासचिव नैनीश बहल ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल इंदु अरोड़ा ने समिति और बहल परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति हमेशा स्कूल की मदद के लिए आगे आती है। इससे बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत मिलती है। नैनीश बहल ने कहा कि समिति देशभक्ति के साथ-साथ समाज सेवा में भी सक्रिय है। मानवता की सेवा का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर रितु शर्मा, पूजा, मीनाक्षी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *