किशोर सागर तालाब में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव:घर से बिना बताए कल सुबह से गायब थे, पुलिस ने शुरू की जांच

शहर के नयापुरा थाना इलाके में किशोर सागर तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। तालाब में शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर सागर तालाब घूमने आए लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम ने नगर निगम गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा। गोताखोर ने अधेड़ व्यक्ति के शव को निकाल कर नयापुरा थाना पुलिस को सौंप दिया। गोताखोर जितेंद्र सालवी और गौरी शंकर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए रात 9 बजे सूचना मिली थी। किशोर सागर तालाब के अंदर एक व्यक्ति का शव नजर आ रहा है। मौके पर पहुंचे शव को बाहर निकाल कर नयापुरा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मृतक के कपड़ों को चेक किया गया। कपड़ो में मृतक व्यक्ति का आधार कार्ड मिला और कुछ रुपए भी थे। मृतक व्यक्ति का नाम कृष्ण कुमार मनचंदा (62) के शहर के विज्ञान नगर निवासी के रूप में हुई थी। नयापुरा थाना पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों ने विज्ञान नगर थाने में कल शाम 4 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। परिजनों ने नयापुरा थाना पुलिस को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया। नयापुरा थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *