उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने उदयपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में विभिन्न आवासीय योजनाओं में आर्थिक दृष्टि से कमजोर (EWS) आय वर्ग में आवंटित किये गए फ्लैट्स में से 96 आवंटियों का आवंटन कैंसिल कर दिया है। यूडीए ने यह कार्रवाई अब तक किश्त जमा नहीं होने पर की है। यूडीए अधिकारियों के अनुसार प्राधिकरण रिकॉर्ड के अनुसार फ्लैट के आवंटियों द्वारा आवंटन पत्र में दी गई किश्त राशि में से एक भी किश्त की राशि अब तक जमा नही करवाई ऐसे में यह कार्रवाई की गई है। यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि विभिन्न आवासीय योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत आर्थिक दृष्टि से कमजोर (EWS) आय वर्ग के फ्लैट्स का समय समय पर ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों को आवंटन किया गया है। जैन ने बताया कि यूडीए ने रिकॉर्ड की जांच के बाद सामने आया कि 96 फ्लैट के आवंटियों द्वारा आवंटन पत्र में दी गई किश्त राशि में से एक भी किश्त की रकम जमा नही कराई। इसके लिए यूडीए ने फ्लैट के आवंटन पत्र और योजना की शर्तों के अनुसार आवंटियों के फ्लैट्स का आवंटन रद्द कर दिया है। अब आगे क्या होगा
अब यूडीए की हुडको शाखा इस योजना की आगामी लॉटरी के दौरान निरस्त किए गए 96 फ्लैट्स को शामिल किया जाएगा। इससे आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के आवेदक को इसका फायदा मिल पाएगा। तीन नई योजनाओं की लॉटरी इसी महीने निकलेगी
इधर, उदयपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी तीन आवासीय योजनाओं की स्थगित की गई ई-लॉटरी भी इसी महीने निकलेगी। तीनों योजनाओं में कुल 1109 आवासीय भूखंडों के आवंटन किया जाएगा।
साउथ एक्सटेंशन, उद्यम विहार और नान्देश्वर एनक्लेव की लॉटरी की नई तारीख, समय एवं स्थान की सूचना जल्द ही प्राधिकरण की और से जारी की जाएगी। (निरस्त किए 96 फ्लैट्स की सूची यहां देखें)


