भास्कर न्यूज | जालंधर किसानों एवं मजदूरों के अधिवक्ताओं ने सोमवार को एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों की अगुआई में बैठक की। इसमें किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा सहित अन्य मांगें रखी गईं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लोवाल द्वारा लगातार 21 दिन से चल रहे मरण व्रत और इस बारे में सरकार के अड़ियल रवैये पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसान नेता डल्लेवाल को कुछ हुआ तो केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को इसका परिणाम भुगतना होगा। इस दौरान मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि किसानों और मजदूरों के पक्षधर हैं। हम डल्लेवाल का पूरा समर्थन करते हैं और उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। सभी किसान संगठनों से अनुरोध है कि वे एक मंच पर आएं। ताकि वे तानाशाही सरकारों का मुकाबला कर सकें। इस मौके पर एडवोकेट राजू अंबेडकर, एडवोकेट राजिंदर सिंह मंड, एडवोकेट अमनदीप सिंह जम्मू , एडवोकेट अंजलि विर्दी, एडवोकेट तरनजीत कौर, एडवोकेट दिलीप कुमार रेरू, एडवोकेट मुखजिंदर सिंह सिद्धू, एडवोकेट करनजीत सिंह रंधावा, करनबीर सिंह बाठ मौजूद थे।


