25 दिसंबर से बंद होंगे लुक-बजरी के प्लांट, फिर मार्च में ही बन सकेंगी सड़कें

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी में लुक-बजरी की सड़कों का निर्माण कार्य 25 दिसंबर से बंद हो जाएगा। इसका कारण है कि ठंड होने से लुक-बजरी के प्लांट बंद हो जाएंगे। इसके बाद मार्च में मौसम गर्म होने पर ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। हालांकि निकाय चुनाव होने से निगम ने सभी हलकों में 67 करोड़ रुपए से ज्यादा के टेंडर लगाए हैं। मालूम हो कि नगर निकाय चुनाव होने से निगम ने सभी हलकों में लुक-बजरी की सड़कें, इंटरलॉकिंग टाइलों, पार्कों की मेंटेनेंस, सीसी सड़कें समेत अन्य विकास कार्यों के टेंडर किए हैं। सर्दी होने से लुक-बजरी की सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सर्दी में इंटरलॉकिंग टाइलों और पार्कों की मेंटेनेंस का काम जारी रहेगा। 25 तारीख से प्लांट बंद होने की पुष्टि एसई रजनीश डोगरा ने की है। वहीं, कमिश्नर गौतम जैन सोमवार को सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखने पहुंचे। वे पहले अर्बन स्टेट पहुंचे। वहां पर मेन सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम देखा, फिर बस अड्डा फ्लाईओवर पर सेंट्रल वर्ज की सफाई के काम का जायजा लिया। इन सड़कों का काम मार्च के बाद ही शुरू किया जाएगा .मोती बाग की गलियों का निर्माण : 44.79 लाख .सिलवर एनक्लेव में सड़कों का काम : 45.08 लाख .वजीर सिंह एनक्लेव में सड़कों का काम : 20.73 लाख .करोल बाग रोड से डिप्स स्कूल तक मेन सड़क : 21.94 लाख .गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू की मेन रोड : 32.81 लाख .मदन फ्लोर मिल जोन में सरफेस में क्षतिग्रस्त सड़कों का काम : 381.96 लाख .भार्गव कैंप में मेन गलियों का काम : 95.02 लाख .बाबू जगजीवन राम चौक से करी चौक तक की सड़क : 37.21 लाख

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *