खरगोन | शहर की कृषि उपज मंडी में रविवार को आयोजित साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में कलेक्टर भव्या मित्तल पहुंची। किसानों का उत्साह बढ़ाने के लिए खरीदी कर बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में उपलब्ध जैविक फल, सब्जियां, मसाले और दालें का अवलोकन करते हुए किसानों से चर्चा की और उनके प्रयासों की सराहना की। कलेक्टर ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। मंडी अधिकारी सचिव शर्मिला नीनामा सहित किसान मौजूद थे।


