भास्कर न्यूज | बालोद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नरेश यदु का बालोद नोडल अधिकारी कार्यालय में स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण के बाद यदु ने जिले में चल रहे धान खरीदी की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धान उठाव की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वे जल्द ही कलेक्टर एवं डीएमओ से चर्चा कर समस्या का समाधान निकालेंगे। जिले में कुल लक्ष्य 75 लाख क्विंटल धान है। अब तक लगभग 38 लाख क्विंटल खरीदी की गई है। 57 मिलर्स, जिनमें से 8 लाख क्विंटल उठाव हुआ। समितियों में स्टॉक लगभग 29 लाख क्विंटल धान है। धान उठाव के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए, रोस्टर प्रणाली लागू करें। किस सोसाइटी से कितना धान कब उठना है, इसकी सूची तैयार की जाए। चिल्हाटी, कलंगपुर, पापरा जैसी जगहों से प्राथमिकता के आधार पर उठाव किया जाए। जिले में कुल 4 केंद्र हैं, जिनमें से केवल 2 पर धान की ट्रांसपोर्टिंग सक्रिय है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, जीतू विश्वास गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


