पड़वा | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 19 वां किस्त का प्रधानमंत्री द्वारा रिलिज किए जाने के अवसर पर पड़वा प्रखंण्ड कार्यालय के सभागार में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 19 वां किस्त जाने वाले 10 किसानों को प्रमुख गीता मेहता व बीडीओ सह सीओ अमित कुमार झा ने सम्मानित किया। बीडीओ अमित कुमार झा ने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का 19वां किस्त रिलीज किया गया। पड़वा प्रखण्ड क्षेत्र के वैसे किसान जिन्हें 18 किस्त भुगतान मिल गया है इसके साथ ही आज 19वां किस्त जिन किसानों के खाते में रिलीज किया गया उन्हें सम्मानित किया गया। बीडीओ अमित झा ने कहा कि किसान अन्नदाता है। जब तक किसानों के चेहरे पर खुशहाली नहीं आएगी तब तक राज्य व देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से ही किसान सम्मान निधि देने का काम किए हैं। उन्होंने सभी किसानों से जो राशि मिला है उसका सदुपयोग करते हुए अपनी आय बढ़ाकर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की अपील किया है। बीडीओ अमित झा ने कृषि पदाधिकारी,बीटीएम, कृषक मित्रों से कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ प्रत्येक किसानों तक पहुंचें यह सुनिश्चित करें।


