छतरपुर| 50-50 हजार रुपए का वाद्य यंत्र स्कूलों में या तो धूल फांक रहे हैं या खरीदे ही नहीं गए। जिन स्कूलों में राशि भुगतान के बाद भी वाद्य यंत्र नहीं खरीदे गए, वहां इस पैसे का उपयोग किस मद में किया गया था या जहां खरीदे गए वहां इसकी क्या स्थिति है कोई देखने वाला नहीं है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड के 115 सरकारी मिडिल व अपग्रेड मिडिल स्कूलों में प्रत्येक को 50-50 हजार रुपए विभाग द्वारा देकर वाद्य यंत्र खरीदने को कहा गया था। जबकि एक भी स्कूल में संगीत शिक्षक नहीं होने के कारण वाद्य यंत्र बेकार पड़ा हुआ है। वाद्य यंत्र की खरीदारी ग्राम शिक्षा समिति के पदाधिकारियों व स्कूल के प्रधानाध्यापकों द्वारा किया गया था। र वित्तीय वर्ष 2008-09 व 2009-10 में स्कूलों को पैसा मिला था।


