किसानों के हक का पानी संयंत्रों को देने की साजिश

महासमुंद| समोदा बैराज से पिकाडिली शराब फैक्ट्री और गोपालपुर एनीकेट से करणी कृपा संयंत्र को पानी दिए जाने का विरोध क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के किसान व ग्रामीण कर रहे हैं। इसके बाद भी इन संयंत्रों द्वारा फैक्ट्री तक पानी लाने के लिए पाइनलाइन कार्य जनभावनाओं के विरूद्ध किया जा रहा है। इस पर पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर का कहना है कि पिकाडिली शराब फैक्ट्री तक समोदा बैराज से पानी लाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य अछोली पुरानी बस्ती तक पहुंच चुकी है। क्षेत्र के ग्रामीणों के विरोध के बाद भी इन संयंत्रों का दुस्साहस भाजपा सरकार के संरक्षण में बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की प्राथमिकता आम जनता, किसानों की नहीं अपितु बड़े उद्योगपतियों को हित पहुंचाना रह गया है। पिकाडिली शराब फैक्ट्री तक समोदा बैराज से पानी लाने के लिए अनवरत रूप से जारी पाइप लाइन विस्तार और गोपालपुर एनीकेट से करणी कृपा संयंत्र को पानी दिये जाने के निर्णय को लेकर कहा। उन्होंने कहा कि करणी कृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड खैरझिटी के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का संचालन प्रारंभ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के शासन में उक्त संस्थान को किसी भी तरह से कोडार और अन्य जल स्रोतों से पानी नहीं दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *