किसानों को आधुनिक खेती की ट्रेनिंग मिली:बागवानी से लेकर फसलों के रखरखाव तक की जानकारी, कोंडागांव के 30 आदिवासी किसान शामिल

कोंडागांव जिले के किसानों को आधुनिक खेती की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान उन्हें खेती की तैयारी से लेकर फसलों के रखरखाव तक पूरी जानकारी दी गई। शासकीय उद्यान रोपणी कोपाबेड़ा में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत उन्हें विस्तार से समझाया गया। यह कार्यक्रम निजी कंपनियों के परियोजना के तहत चलाया गया। कार्यक्रम में कोंडागांव के दूरदराज के क्षेत्रों से 30 आदिवासी किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों को व्यावहारिक जानकारी देने के लिए रोपणी का भ्रमण कराया गया। रोपणी प्रभारी लोकेश्वर प्रसाद ने किसानों को कृषि वानिकी के बारे में विस्तार से बताया। बागवानी फसलों के रखरखाव की जानकारी प्रशिक्षण में खेती की तैयारी, पौधों की रोपाई की दूरी और बागवानी फसलों के रखरखाव की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ना और प्रति इकाई क्षेत्र से अधिक लाभ कमाने में मदद करना था। कार्यक्रम में ग्राम बम्हनी और तोतर के किसान शामिल हुए। अंबुजा फाउंडेशन की ओर से नेहा कुशवाहा और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *