किसानों ने 11.38 करोड़ का चना बेचा, आज अंतिम मौका

भास्कर न्यूज| धमतरी जिले में चने की खरीदी 3 महीने तक हो रही है। मार्च से चना की खरीदी शुरू हुई, जो अब 31 मई तक तक होगी। इसके बाद चना खरीदी का पोर्टल बंद हो जाएगा। जिले में अब तक 2171 किसानों ने 11.38 करोड़ रुपए का चना बेचा है। चना बेचने की अंतिम तारीख 31 मई है। इसके बाद किसान चना नहीं बेच पाएंगे। जिले में 8 हजार किसानों ने चना बेचने के लिए पंजीयन कराया था, पर 2 हजार से अधिक किसानों ने ही समितियों में पहुंचकर चना बेचा है। चना की खरीदी के लिए जिले में 8 केंद्र बनाए गए हैं। लोहरसी, छाती, नगरी, मगरलोड, कुरूद, कातलबोड़, तरसींवा, रामपुर में चना की खरीदी समर्थन मूल्य में हो रही है। सभी केंद्रों में चना की खरीदी जारी है। अधिकांश किसानों ने चना बेच लिए है। केंद्रों में गिनती के किसान ही चना बेचने पहुंच रहे हैं। किसानों ने कुल 11 करोड़ 38 लाख 70 हजार रुपए का चना बेचा है। किसानों को दो महीने तक राशि नहीं मिली थी। अब किसानों को राशि जारी हो रही है। मई महीने से भुगतान शुरू हुआ है। चना खरीदी के बाद डेढ़ महीने तक उठाव भी नहीं हो पाया था। डेढ़ महीने बाद उठाव शुरू हुआ। जिले में कुल 20154 क्विंटल चना की खरीदी हुई है। इनमें से 19436 क्विंटल चना का उठाव भी कर लिया गया है। नगरी, कातलबोड़ और रामपुर समिति से चना का उठाव पूरा हो गया है। लोहरसी, मगरलोड, कुरूद और तरसींवा में 717 क्विंटल चना बाकी है। धमतरी जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखकर इस गर्मी के सीजन में कई किसानों ने फसल चक्र परिवर्तन अपनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *