भास्कर न्यूज | धमतरी जिले में बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस सप्ताह 6 बदमाशों की निगरानी फाइल खोली गई है। इनमें 3 निगरानी बदमाश और 3 सामाजिक गुंडा बदमाश शामिल है। सक्रिय बदमाशों की सूची बनाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजी गई। स्वीकृति मिलने के बाद निगरानी फाइल खोली गई। पुलिस के अनुसार निगरानी बदमाशों में गजेंद्र बांधे, दीपक साहू उर्फ बबलू साहू और हितेश्वर उर्फ प्रधान मरकाम के नाम शामिल है। 21 वर्षीय गजेंद्र बांधे जोधापुर डाक बंगला वार्ड धमतरी का निवासी है। 23 वर्षीय दीपक साहू स्टेशन पारा धमतरी का रहने वाला है। हितेश्वर मरकाम की उम्र 23 साल है। सामाजिक गुंडा बदमाशों में साहिल गौली उर्फ मुंडुल गौली, धीरज बिसेन और राम सोनकर उर्फ ढोलू के नाम है। साहिल गौली 19 साल रिसाईपारा का रहने वाला है। धीरज बिसेन उम्र 23 साल जंगलपारा नगरी का निवासी है। राम सोनकर उम्र 26 साल कारगिल चौक, महिमा सागर वार्ड धमतरी का रहने वाला है।


