डीएलसीसी और डीएलआरसी की बैठक 3 को

धमतरी | जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, डीएलसीसी और जिला स्तरीय समीक्षा समिति, डीएलआरसी की बैठक 3 जून को कलेक्ट्रेट में होगी। दोपहर 1 बजे से आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी बसाहटों के हितग्राहियों के खाते खोलने जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, बड़ौदा आरसेटी में चल रहे प्रशिक्षणों पर भी चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *