भास्कर न्यूज | धमतरी महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर गुरुवार को धमतरी में भव्य आयोजन हुआ। क्षत्रीय राजपूत समाज ने पूरे दिन उत्सव मनाया। शाम को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया पर शौर्य यात्रा निकाली गई। यह यात्रा घड़ी चौक से शुरू होकर इतवारी बाजार स्थित महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन पहुंची। वहां मंचीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा थे। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजेश सिंह परिहार ने की। विशिष्ट अतिथि यदुनंदन सिंह रहे। अतिथियों ने महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा थे। उन्होंने अपनी वीरता और दृढ़ संकल्प से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। मेवाड़ की रक्षा के लिए उन्होंने शक्तिशाली मुगल सेना से संघर्ष किया। शाम को घड़ी चौक में महाराणा प्रताप की तस्वीर की पूजा-अर्चना की गई। उनकी शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में हेमंत सिंह ठाकुर, गजानंद सिंह ठाकुर, राकेश सिंह परिहार, जगमोहन सिंह ठाकुर, चैतन्य सिंह, बंटी राजपूत, दीपक सिंह ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अनिमेश सिंह, विनय सिंह, विराट सिंह, मुन्ना सिंह, हनुमान सिंह वर्मा, विजय सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह, संतोष सिंह, पुष्पा ठाकुर, कामिनी कौशिक, मीना ठाकुर, रेखा परिहार, ममता ठाकुर, रागिनी सिंह, ज्योति सिंह और शैला चंदेल मौजूद रहे।


