किसानों से गांवों में जाकर बातचीत करेंगे कृषि वैज्ञानिक : केंद्रीय मंत्री

नामकुम | केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह अभियान 700 से ज्यादा जिलों में 29 मई से प्रारंभ होकर 12 जून तक चलेगा। इस दौरान हमारे कृषि वैज्ञानिक एवं मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कृषिकर्मियों के साथ टीम बनाकर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे तथा उन्हें खेती-किसानी के संबंध में अपने स्तर पर और जागरूक करेंगे, विभिन्न सलाह देंगे। यह सारी कवायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए ’’लैब टू लैंड’’ के मंत्र को साकार करने के लिए की जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक दिल्ली में आयोजित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *