बुढ़मू में टीएसपीसी का एक उग्रवादी गिरफ्तार

ठाकुरगांव | बुढ़मू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर अरविंद के दस्ते का सक्रिय सदस्य गोविंद महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रखंड के गेसवे गांव निवासी कामेश्वर महतो का पुत्र गोविंद की गिरफ्तारी उस वक्त चैनगड़ा जंगल के पास मंगलवार को दिन में हुई जब वह ईंट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूली करने जा रहा था। थाना प्रभारी रितेश महतो ने बताया कि एसएसपी रांची को गुप्त सूचना मिली कि अरविंद के दस्ते का सदस्य लेवी वसूली के लिए कंडेर की ओर जा रहा है, इसी सूचना पर घेराबंदी करते हुए चैनगड़ा जंगल के समीप से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से टीएसपीसी का पर्चा व रेडमी मोबाइल फोन जब्त किया है। पूछताछ में गिरफ्तार उग्रवादी ने बुढ़मू, ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठों, क्रशर एवं विकास कार्य में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलकर अरविंदजी तक पहुंचाने की बात कबूला है। गोविंद महतो जनवरी माह में ओरमांझी में एनईपीएल कंपनी द्वारा लेवी नहीं दिए जाने पर क्रशर एवं पोकलेन समेत अन्य वाहनों को जलाने की घटना में शामिल था और वांछित था। उग्रवादी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रितेश महतो, एसआई संजीव कुमार समेत थाना सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *