भास्कर न्यूज | बूंदी केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने इसे विकास का बजट बताया। वहीं कांग्रेस ने इसे निराशाजनक बताया। सर्किट हाउस में ऊर्जा राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने पत्रकार वार्ता में बजट में देश के विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान, चिकित्सा व युवाओं को रोजगार के अवसर देने के प्रावधान होने की बात कही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, शहर अध्यक्ष राजकुमार शृंगी, शक्तिसिंह आसावत, एडवोकेट संजय सिंह शामिल रहे। उधर, राजकीय अधिवक्ता भूपेंद्र सक्सेना ने बताया कि यह एक बहुत अनुशासित बजट है।
कोटा ब्रांच, सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सचिव सीए ख्याति भंडारी ने संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 के लाइव सत्र में सहभागिता की। उनकी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी शिष्टाचार भेंट हुई।
^ केंद्र सरकार का बजट निराशाजनक है, रोजगार की कोई उम्मीद नहीं है। किसानों को लाभ नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य में कोई विशेष उपलब्धि नहीं है। गरीब को तो बजट से हटाया और अमीरों को और अधिक अमीर बनाया है। हरिमोहन शर्मा, विधायक बूंदी
^देश के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि होगी। प्रियंका काल्या मूंदड़ा, सीए


