किसान कल करेंगे प्रशासन का घेराव:गंगनहर में पूरा सिंचाई पानी देने सहित कर रहे हैं कई मांगें

गंगनहर में पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने, फिरोजपुर फीडर का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में शुरू करवाने सहित विभिन्न मांगों के संबंध में सोमवार को किसान जिला प्रशासन का घेराव करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। किसानों के ग्रुप गांवों में किसानों से घेराव में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर प्रशासन कोअवश्य कार्रवाई करनी चाहिए।
घेराव का यह आयोजन अखिल भारतीय किसान सभा, किसान आर्मी व किसान संघर्ष समिति की ओर से किया जा रहा है। किसान संगठनों ने सिंचाई विभाग व राजस्थान सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है । घेराव के लिए गांवों में किसान नेता नुक्कड़ मीटिंग कर रहे हैं। किसान नेताओं ने बताया कि पिछले एक वर्ष से सिंचाई पानी के संकट के चलते खेती के हालात बेहद दयनीय है। सिंचाई विभाग पंजाब से शेयर अनुरूप पूरा पानी लेने में नाकाम रहा है। कम पानी की वजह से बिजाई में मुश्किलें आ रही है वहीं जो फसलें किसानों ने बोई है अब तक उन्हें भी पानी नहीं मिला ।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रवक्ता रविंद्र तरखान ने कहा कि सोमवार को जिला प्रशासन का घेराव करने की घोषणा की मुख्य वजह जिले में नहर बंदी जैसे हालात है। उहोंने कहा कि कोई नहर समय पर नहीं खुल रही है, किसानों की डबल बारी खाली जा रही है। ये हैं किसानों की मुख्य मांगें
किसान गंगनहर में शेयर अनुसार पूरा सिंचाई पानी देने, फिरोजपुर फीडर का पुनर्निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में 31 मार्च से पहले शुरू करने और भाखड़ा नहर में 20 मार्च तक 1200 क्यूसेक पानी निरंतर चलाने सहित कई मांगें कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *