जालोर में फोटोग्राफर्स का स्नेह मिलन व सम्मान समारोह:जोधपुर संभाग के 6 जिलों से शामिल हुए; साफा पहनाकर और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

जालोर के सामतीपुरा रोड स्थित सूर्या गार्डन में रविवार को फोटोग्राफर एसोसिएशन संस्थान के द्वारा फोटोग्राफर्स का स्नेह मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जोधपुर संभाग के 6 जिलों से बड़ी संख्या में आए फोटोग्राफर शामिल हुए। सभी को संस्था के द्वारा साफा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी हुकमीचंद सोलंकी ने बताया- कार्यक्रम में जालोर, जोधपुर,पाली, सिरोही, सांचौर व बालोतरा जिले के फोटोग्राफरों का स्नेह मिलन व सम्मान समारोह में 6 जिलों के सभी फोटोग्राफरों को संस्था के पदाधिकारियों व मुख्य अतिथियों के द्वारा साफा स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसी दौरान जोधपुर संभाग के 6 जिलों से आए वरिष्ठ फोटोग्राफर ने संबोधित कर सभी फोटोग्राफर्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर ही एक ऐसा व्यक्ति है। जो फोटो खींचने के बहाने सबको मुस्कराइए कहकर खुश कर सकता है। इसके साथ ही कार्यक्रम में भामाशाह के तौर पर सहयोग देने वाले व कार्यकर्ताओं का भी साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जालोर अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सोलंकी, जोधपुर अध्यक्ष मुकेश कच्छवाह, पाली जयपाल परिहारिया, सिरोही अध्यक्ष प्रवीणसिंह सोलंकी, सांचौर अध्यक्ष दीपक जीवनानी व बालोतरा अध्यक्ष पिन्टू आर खारवाल विभिन्न जिलो के तहसील अध्यक्ष व जालोर एसोसिएशन संरक्षक शिव कुमार सैनी, इशाक, मंगल परमार, उपाध्यक्ष उजीर सिलावट, कोषाध्यक्ष बंसीलालराव , सचिव मुकुंद सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष जालम गुर्जर सेज़ाद ख़ान, रमेशसेन, लालाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में जिलेभर के फ़ोटोग्राफ़र मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *