किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा की 138 वी जयंती मनाई:वक्ता बोले- युवा नशे से रहें दूर, मिर्धा के समाज के लिए कार्यों की दी जानकारी

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा द्वारा प्रदेश कार्यालय बनाड़ रोड पर किसान केसरी स्वर्गीय बलदेव राम मिर्धा की 138वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल ने बताया कि मरुभूमि में अवतार किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा को राजस्थान के एक महान किसान नेता, समाज सुधारक और शिक्षा प्रचारक के रूप में याद किया जाता है। बेनीवाल ने बताया की मिर्धा ने किसानों के अधिकारों एवं शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। उन्होंने संपूर्ण मारवाड़ क्षेत्र में किसानों के छात्रों के लिए शिक्षण संस्थाएं एवं छात्रावास खोलें। बेनीवाल ने सर्व समाज के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि उनके त्याग और सेवा भाव को याद कर अपने जीवन को साकार करें और नशे से दूर रहें । ये रहे मौजूद इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बुधाराम चौधरी, एडवोकेट एमआर डेलू, श्रवण मुंदियाडा सिलारी, भागीरथ कड़वासरा, एडवोकेट जितेंद्र पाराशरिया, एडवोकेट सीताराम बेनीवाल, एडवोकेट कल्याण चौधरी, रामदयाल डूडी, भियाराम पोटलिया, शिक्षक नेता अशोक खुडखुडिया, आदर्श जाट महासभा शहर जिला अध्यक्ष दिनेश खुडखुडिया, खेमाराम पापड़ा सुरेश प्रजापत, आरके मेघवाल, बीएल जाखड़ एवं कई समाज के लोग गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *