किसान के खेत में मिला अज्ञात महिला का शव:कोरबा में ठंड से बचने जैकेट पहनी थी, शरीर पर कपड़ा लिपटा मिला, नहीं हुई शिनाख्त

कोरबा जिले के रजगामार चौकी इलाके के कोरकोमा गांव में मंगलवार शाम एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शाम करीब 4 बजे राहगीरों ने किसान जोगीराम राठिया के खेत में शव देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मृतिका की पहचान करने में जुट गई है। महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। उसने ठंड से बचने के लिए जैकेट पहनी हुई थी और शरीर पर कपड़ा लिपटा हुआ था। किसान जोगीराम राठिया अपने खेत में दूसरी फसल लगाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने जुताई कर बोरवेल का पानी डाला था, इसी दौरान यह घटना सामने आई। जांच में जुटी पुलिस स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने इस महिला को पहले कभी गांव या आसपास के क्षेत्र में नहीं देखा था। रजगामार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच शुरू की। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस वॉट्सऐप और कोटवारों के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, जहां उसे शव कक्ष में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *